कालेधन पर आयकर विभाग अपनाएगी कड़ा रूख: वित्तमंत्री

उन्होंने कहा कि हालांकि विदेशी बैंक खातों में कालाधन रखने के मामले में आयकर विभाग द्वारा जिन लोगों की जांच की जा रही है सरकार उनके नामों का खुलासा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सरकार को भारतीयों द्वारा विदेशों में रखे जाने वाले बैंक खातों सहित उनकी आस्तियों के संबंध में विभिन्न देशों से सूचनायें मिली हैं।
लेकिन डीटीएए, टीआईईए, जिसके तहत सूचनायें प्राप्त होती हैं उसके गोपनीयता प्रावधान के तहत प्राप्त सूचनायें गोपनीय हैं। आज की तारीख तक सरकार ने 81 देशों के साथ डायरेक्ट टैक्स एवायडेन्स टीटी और पांच अधिकारक्षेत्रों के लिए कर सूचना आदान प्रदान समझौता किया है। भारत ने टीआईईए पर हस्ताक्षर करने के लिए 17 अधिकारक्षेत्रों के साथ बातचीत पूरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications