चौटाला कैसे बनाओगे सरकार: हुडडा

उन्होंने कहा कि उनके दिल में काम करने की इच्छा है लेकिन काम तभी कर पाएंगें जब इलाके की समस्याओं को उन्हें बताया जाएगा। विधायक इलाके का नुमायंदा होता है और कुलबीर के विधायक चुनने से क्षेत्र में विकास को तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि रिकार्ड की बात है कि विधायक रहते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कभी भी विधानसभा में इलाके की समस्या नहीं उठाई।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का दूर करना सरकार का काम होता है और वे बच्चों के भविष्य और इलाके के विकास को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को मौका दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात पीढियों का जुगाड़ करने की बात कहने वाले चौटाला ने अपनी 6 पीढिय़ों का जुगाड़ तो कर लिया है और उन्हें आम जनता से कोई लेना देना नहीं हैं। वे केवल अपनी सातवीं पीढ़ी के जुगाड़ करने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications