पंचकूला में दो हुक्का बार पर प्रतिबंध

गौरतलब है कि गत माह प्रयोगशाला में भेजे गये नमूनों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इन हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। सरकारी विश्लेषकों द्वारा किये गये विशलेषण के आधार पर अरेबिना लोंज में 0.46 प्रतिशत निकोटीन तथा होज हैड, शीशा कैफे में 0.47 प्रतिशत निकोटीन ग्राहकों को दी गई। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शहर के नौ अन्य बार के नमूने भी प्रयोगशाला में भेजे गये हैं। उन पर अगली कार्यवाही रिपोर्ट के परिणाम के आधार पर की जाएगी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि यह निकोटीन मिश्रित पदार्थों का उपयोग इन बारों द्वारा धुम्रपान के लिए किया गया और बार में धु्रमपान और गैर- धुम्रपान जोन के बीच कोई विभाजन नहीं था। इसके अतिरिक्त, ताजा हवा आने के लिए भी कोई आवश्यक एकजोस्ट फैन की सुविधा भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान के लिए उचित आवश्यक सुविधाएं न होने के कारण धुम्रपान न करने वालों को टीबी जैसे संकर्मित रोग होने का खतरा था।












Click it and Unblock the Notifications