जींद: छात्र गुट भिड़े, एक को मारी गोली

बुधवार को कस्बे के पुराने बस अडडे पर गांव करसोला एवं शादीपुर(जुलाना) के दो छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। जिसके चलते दोनों ओर से डंडे बरसने लगे। बताया जाता है कि इस दौरान दो छात्र लहुलूहान हो गये । झगड़े के दौरान काफी लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये तथा कुछ लोगों ने बीच बचाव करके दोनों गुटों को अलग कर दिया।
इस झगड़े में डंडे लगने से घायल हुए जुलाना के राजकीय कालेज में बीए अंतिम वर्ष के छात्र करसोला निवासी सुमित को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में ले जाया गया,वहीं घायल हुआ एक अन्य छात्र अपनी मरहम पटटी के लिए किसी निजी चिकित्सक के पास चला गया। बताया जाता है कि इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र ने जुलाना के राजकीय कालेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र करसोला निवासी सुनील पर गोली दाग दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुनील को उसके साथियों द्वारा पीजीआई रोहतक ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications