गुडग़ांव में जुटेंगे देश-विदेश के शिक्षाविद

तीन दिन के इस सम्मेलन में सतत और समग्र मूल्यांकन पद्धति के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। इस सम्मेलन में जानेमाने शिक्षाविद्, विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों के अधिकारी और ब्रिटेन, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, सिंगापुर और मारीशस जैसे देशों के शिक्षा बोर्डों के 68 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
भुक्कल ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता देती है और इसमें खर्च होने वाली राशि को खर्च न मान कर निवेश मानती है। हरियाणा सरकार शिक्षा के मामले में क्षेत्रीय असंतुलनों को दूर करने, लड़कों की तरह लड़कियों को बराबर की शिक्षा देने और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की पूरी कोशिश कर रही है। सर्वशिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रमों को लागू करने में हरियाणा सबसे आगे है। गीता भुक्कल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्कूल शिक्षा बोर्ड इस सम्मेलन के - सतत और समग्र मूल्यांकन पद्धति के व्यावहारिक पहलू विषय पर तीन दिन तक विचार-विमर्श करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications