कृषि मंत्री शरद पवार को युवक ने जड़ा जोरदार तमाचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री शरद पवार एनडीएमसी सेंटर में इफ्को के एक सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे। कार्यक्रम के बाद शरद पवार जैसे ही बाहर आये और मीडिया से बात करने के बाद अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े भीड़ से निकल कर एक युवक आया और पवार को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। युवक इसके बाद और अधिक हमलावर होता कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया।
तबतक युवक निकलकर बाहर आया और मीडिया से कहा कि उसका नाम हरविंदर सिंह है और उसने ही पवार को मारा है। हरविंदर ने कहा कि उसे फक्र है कि उसने पवार को थप्पड़ मारा है। उसने बताया कि महंगाई बढ़ रही है और ये नेता सिर्फ भाषणबाजी कर रहे हैं। युवक ने बताया कि उसने बीते 19 नवंबर को उसने ही सुखराम को थप्पड़ मारा था। मालूम हो कि सुखराम को 19 नवंबर को सजा सुनाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications