कांग्रेस लोकपाल बिल विशेष सत्र में पास करा सकती है: बेदी

बेदी ने अपने ताजा ट्वीट में साफ तौर पर लिखा है कि सत्तासीन कांग्रेस अगर चाह ले तो उसे लोकपाल बिल लाने से कौन रोक सकता है। वो सत्ता में हैं, वो चाहे तो विधेयक को विशेष सत्र बुलाकर या अध्यादेश के जरिए भी पास कराया जा सकता है। जहां किरण बेदी का यह ट्वीट सरकार को एक नसीहत देना हैं, वहीं यह अन्ना के उस विचार से उन्हें अलग करता है जिसमें अन्ना ने कहा है कि जन लोकपाल बिल को संसद के इसी सत्र में ही पास किया जाना चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर बेदी ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है। टीम अन्ना अपने बयान पर कायम है। उन्होंने कहा कि मेरा सिर्फ इतना कहना है कि अगर कांग्रेस पार्टी चाहे तो उसे लोकपाल बिल लाने से कोई नहीं रोक सकता।
मालूम हो कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल पास कराने में सरकार के विफल होने पर शीत सत्र के अंतिम दिन से प्रदर्शन जारी करने की धमकी दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बिल पास न होने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications