किसानों और मजदूरों की घोर विरोधी है सरकार: चौटाला

औम प्रकाश चौटाला ने कहा कि यह सब कांग्रेस सरकार की चाल है। क्योंकि कांग्रेस वैचारिक रूप से गांव में रहने वाले किसानों और मजदूरों की घोर विरोधी है। जब भी किसान की फसल मंडी में आती है तो वह सस्ते भाव खरीदी जाती है लेकिन जब किसान खाद, कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाएं खरीदने जाता है तो वह उसे महंगी व नकली मिलती हैं।
जिससे जहां किसान का लागत मूल्य बढ़ जाता है वहीं नकली कीटनाशक के कारण फसल भी खराब होती है। उन्होंने लोगों को इनेलो शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे राज में बिजली और पानी का कोई संकट नही था।












Click it and Unblock the Notifications