मुजफ्फरनगर: बाइपास बना लाशों को ठिकाने लगाने का अड्डा

Bypass become the dead bodies home
मुजफ्फरनगर। इसे पुलिस की निष्क्रियता ही कहा जाएगा कि बदमाशों के दिलों दिमाग से यूपी पुलिस का डर पूरी तरह समाप्त हो चुका है जिस कारण बदमाश लोगों की हत्या कर गंगनहर को अपना पंसदीदा ठिकाना बना चुके हैं। आए दिन कोई न कोई लाश यहां मिल ही जाती है। लाशों को नहर में फेंककर फरार हो जाने वाले बदमाशों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाती।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम भगेला बाइपास रायपुर नगली गांव के सामने खाई में घास काट कर आ रही कुछ महिलाओं ने एक लाश को पड़े देख शोर मचाकर गांव वालों को लाश पड़े होने की सूचना दी। शोर की अवाज सुनकर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मोके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाश के पास जाकर देखा लाश युवक की थी जिसकी उर्म लगभग 35 वर्ष के लगभग थी और लाश के दोनों हाथ पैर रस्सी से कस कर बांध रखे थे।

ग्रामीणों इस की सूचना पुलिस को दी मोके पर पहुंची रतनपुरी पुलिस ने लाश की जांच पड़ताल कर बताया कि युवक के सिर पर गोली लगी हुई है। थाना रतनपुरी पुलिस लाश का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+