चरित्र पर शक होने के कारण पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या

आइए शुरू से शुरू करते हैं। यह सनसनीखेज वारदात गौंडा रोड पर नीबरी आशिब बाग मस्जिद के पास हुई। पति के हाथों मारी गई महिला का नाम रहीमन (50) है। मायका एटा में। वो चार बेटियों और दो बेटों की मां थी। मकसूद को अपनी बीवी के चरित्र पर शक सिर्फ इस वजह से था कि वो असमय सब्जी लाने बाजार जाती थी। मंगलवार को दोपहर तीन बजे पत्नी व तीन बेटियां घर पर थीं।
बकौल मकसूद, बीवी को समझाने का प्रयास किया, पर वो नहीं मानी। इस कारण उसने पहले लड़कियों को कमरे में बंद किया, फिर पत्नी के सिर पर हथौड़े से दो बार प्रहार किया। बेटियों ने चीख-पुकार मचाई तो पड़ोसी दौड़े। मकसूद साइकिल लेकर भाग गया। 20 मिनट बाद वो देहलीगेट थाने पहुंच गया। इस बीच पड़ोसियों से सूचना मिलते ही रहीमन के दोनों बेटे भागे आए। रहीमन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications