'गोल्‍ड सुख'ने दिया डेढ़ लाख लोगों को 300 करोड़ का दुख

Gold Sukh
जयपुर। शॉर्टकट में पैसा कमाने की चाह रखने वालों की हमारे देश में कमी नहीं है। जिसके चलते आए दिन कई फर्जी कंपनियां लोगों को ठगकर भाग निकलती हैं। ठगने के बाद ही लोग पुलिस के पास पहुंचते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्‍थान में सामने आया है। जहां गोल्‍ड सुख नाम की एक कंपनी डेढ़ लाख लोगों का लगभग 300 करोड़ रुपया लेकर फरार हो गई हैं। कंपनी के सभी ऑफिसों पर ताला लटक रहा है और कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी गायब हैं। जिसके बाद निवेशकों ने कंपनी के ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। भारी हंगामा देख पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस कंपनी ने लोगों को कुछ ऐसा झांसा दिया कि लोगों ने 3 साल के भीतर ही करोड़ों रुपए का निवेश इस कंपनी में कर डाला। यह कंपनी मात्र डेढ़ वर्ष में पैसे को 150 गुना करने का दावा करती थी। इस कंपनी में मुख्‍य रूप से 4 स्‍कीमें थीं। सबसे छोटी स्‍कीम 6 हजार रुपए की थी। जिसमें डेढ़ साल के बाद निवेशक को 1 लाख 63 हजार 800 रुपए देने का वादा किया जाता था। दूसरी स्‍कीम में 22,920 रुपए लगाने पर 6 लाख रुपए वापस मिलने के बारे में बताया गया था। तीसरी स्‍कीम में 1.20 लाख रूपए के निवेश पर 1 करोड़ 78 लाख रुपए मिलती थी। वहीं चौथी स्‍कीम जिसमें कि 6 लाख रुपए का निवेश करने वाले को 10 करोड़ रुपए देने का वादा किया जाता था। कंपनी यह रकम 12 किश्‍तों में देने का वादा करती थी।

गोल्‍ड सुख कंपनी ने अपना जाल राजस्‍थान के बाहर भी फैला रखा था। इसके ऑफिस जम्‍मू-कश्‍मीर, यूपी, हरियाणा, दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, पंजाब, असम, गुजरात, छत्‍तीसगढ़ में कार्यालय खोला है। राजस्‍थान में इसके ऑफिस कोटा, अजमेर, सीकर और हनुमानगढ़ में स्थित हैं। जानकारी के मुताबिक इस कंपनी को नरेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह व प्रमोद शर्मा नाम के शख्‍स चलाते थे। जो खुद को कंपनी का संचालक बताते थे। कंपनी का मुख्‍य प्रबंधक कौशलेन्द्र सिंह को बताया जा रहा है।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह कंपनी निवेश करने के लिए रजिस्‍टर्ड ही नहीं थी। जिस वजह से आरबीआई ने भी इस पूरे मामले से अपना पल्‍ला झाड़ लिया है। इस कंपनी पर आयकर विभाग ने भी मामला दर्ज करा रखा है। आयकर विभाग को भी गोल्‍ड सुख ने 3 साल में 6 करोड़ का चूना लगाया है। अब ठगे गए लोग पुलिस और प्रशासन से अपना पैसा वापस दिलाने की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+