अब तिहाड़ जेल में होगी 2G स्पैक्ट्रम घोटाले की सुनवाई: दिल्ली हाईकोर्ट

ज्ञात जानकारी के मुताबिक 2जी मामले की सुवनाई आज से ही होगी। हालांकि बचाव और अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया। सरकारी वकील यू.यू. ललित ने कहा, 'हम गवाहों को पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में पेश होने के लिए पहले ही समन जारी कर चुके हैं। सुनवाई स्थानांतरित किए जाने से भ्रम की स्थिति पैदा होगी।'
गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े घोटाले 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो गये है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व संचार मंत्री ए राजा को मुख्य आरोपी मानते हुए उन पर आईपीसी की धारा 409 लगायी है, जिस के तहत ए राजा दोषी साबित होने पर उन्हें अधिकतम उम्र कैद तक की सजा हो सकती है।
जबकि सांसद कनिमोझी पर कोर्ट ने कनिमोझी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा सात के तहत आरोप तय किए हैं। जबकि ए राजा के निजी सचिव आरके चंदोलिया और पूर्व संचार सचिव सिद्दार्थ बेहुरा पर भी धारा 409 के तहत आरोप तय किए गए हैं । आरोप साबित होने पर इन दोनों को भी उम्र कैद की सजा हो सकती है।
आपको बता दें कि 176 करोड़ क इस बड़े घपलेबाजी में ए.राजा और कनिमोझी सहित अन्य अभियुक्तों में राजा के पूर्व निजी सचिव आर.के. चंदोलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और डीएमके द्वारा संचालित कलैगनार टी.वी. के प्रमुख शरद कुमार, बॉलीवुड फिल्म निर्माता करीम मोरानी, स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा, उनका रिश्तेदार आसिफ बलवा, उनके सहयोगी राजीव बी. अग्रवाल तथा यूनिटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा भी अभियुक्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications