2जी घोटाला: 5 आरोपियों को जमानत, सीबीआई को झटका

जमानत हासिल करने वालों में यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चन्द्रा, स्वान टेलीकॉम के निदेशक विनोद गोयनका के साथ रिलायंस एडीएजी अधिकारी गौतम दोषी, हरि नायर और सुरेन्द्र पिपार हैं। यह सुनवाई सुनवाई तिहाड़ जेल में हुई।
गौरतलब है कि रिलायंस कंपनी के गौतम दोषी, सुरेन्द्र पिपाड़ और हरि नायर पर 2 जी मामले में धोखा देने की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। उधर, स्वान टेलीकॉम के गोयना को इस षड़यंत्र का में भागीदार और यूनीटेक के चन्द्रा घोटाले के लाभार्थी के रूप में आरोपी हैं।
इससे पहले कोर्ट ने ही सीबीआई से पूछा था कि आरोपों के आधार पर आखिर कितने दिनों तक किसी व्यक्ति को जेल मे रखा जा सकता है। फिर कल दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अब इस मामले की सुनवाई तिहाड़ जेल परिसर में ही होगी। जिसमें आज नया मोड़ आया और पांच आरोपियों को बेल दे दी गयी।












Click it and Unblock the Notifications