10 साल में यूपी नंबर 1 प्रदेश बन सकता है: राहुल गांधी

क्योंकि हम किसी जाति विशेष की राजनीति नहीं करेंगे। हम विकास की राजनीति करेंगे। क्योंकि विकास केवल कांग्रेस वाले राज्यों में हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की कई बड़ी योजनाएं जैसे कि मनरेगा, जननी सुरक्षा योजना के लिए केन्द्र सरकार पैसे यूपी भेजती है लेकिन मंत्रियो और दलालों के चलते वो आम जनता तक नहीं पहुंचता है।
राहुल ने कहा कि चाहे भाजपा हो, सपा हो या बसपा, सब अपना-अपना स्वार्थ निभाते हैं। क्योंकि किसी को प्रदेश और प्रदेश की जनता की फिक्र नहीं है। हम चाहते हैं कि यूपी भी भारत के मैप में एक विकसित प्रदेश बनें । ऱाहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस दस साल में यूपी को नंबर वन बना देगी। क्योंकि हिंदुस्तान में पैसे की कमी नहीं है।
यहां का युवा भी देश में वो सब कुछ कर सकता है जो कि देश के और बड़े राज्यों में होता है। बस उसे जागरूक और सही दिशा निर्देश मिलने की देर है। और यह मौका हम यानी कांग्रेस उसे देगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हर हाल में यूपी विधानसभा चुनाव जीतेगी।
विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं हैं। बसपा और सपा दोनों ने प्रदेश में किस तरह की राजनीति की है इस बारे में आप सभी जानते हैं। मैं चाहता हूं कि यूपी में सड़क बनें, मनरेगा का पैसा आम जनता को मिले ताकी कोई भूखा ना रहे, बिजली मिले, यहां का युवा इसी प्रदेश की तरक्की के बारे में सोचे ताकि यूपी का विकास हो। उसे महाराष्ट्र, बैंगलोर ना जाना पड़ा।
मालूम हो कि कांग्रेस युवराज यूपी के 5 दिनों की यात्रा पर है। जिसकी शुरूआत उन्होंने बाराबंकी से की है। अपने 5 दिनों की यात्रा के दौरान राहुल गांधी बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत 7 जिलों का दौरा करेंगे। इन 5 दिनों में राहुल रोड शो करेंगे। अपने दौरे के दौरान राहुल प्रेसवार्ता भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications