कुरुक्षेत्र: 6 दिन से नहीं टूटी शिक्षकों की हड़ताल

सोमवार को भी विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। शिक्षकों की हड़ताल से विश्वविद्यालय में शिक्षा का माहौल बिगड़ गया है। कुलपति डा. संधू का कहना है कि वे नहीं चाहते कि शिक्षक हड़ताल करें। शिक्षकों के साथ बातचीत लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार दबाव बना रहे हैं। कुछ मांगें ऐसी हैं, जिन्हें वे नहीं मान सकते।
लेकिन शिक्षा का माहौल ठीक रहे, वह प्रयास में हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय टीचर यूनियन के प्रधान डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि वार्ता फेल हो गई है और हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक-दो मुद्दे ऐसे हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं मान रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमने अगर आश्वासन पर ही उठना होता तो शिक्षक कभी दरी बिछाकर भूख हड़ताल पर क्यों जाते।












Click it and Unblock the Notifications