एमडीयू रोहतक ने जीती ओवर ऑल ट्रॉफी

Rohtak won the Over All trophy
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक ने 24 अंकों के साथ ओवर ऑल ट्रॉफी जीती। जबकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता 59 किलोग्राम भार वर्ग के अन्दर महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक की गीता व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की पूजा ढांडा के बीच कांटे की टक्कर में कोमनवैल्थ खेलों की स्वर्णपदक विजेता गीता ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। पूजा ढांडा ने दूसरा और इंदौर विश्वविद्यालय की कमलेश व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की गर्गी यादव को तीसरा स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा।

67 किलोग्राम भार वर्ग में भी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक की निक्की पहले स्थान पर उतरांचल संस्कृत विश्वविद्यालय की किर्तिशना आर्य दूसरे स्थान पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की किरण और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की मनु तौमर तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 51 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अर्चना ने स्वर्ण पदक राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की शीतल तौमर ने रजत पदक व बोम्बे विश्वविद्यालय की कौशल्या व कोटा विश्वविद्यालय की रेखा राठौड़ को कास्य पदक मिला।

खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं -गीतिका जाखड़

खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। खिलाडिय़ों को सभी चीजें छोड़कर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए। यह बात समापन समारोह के अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने कही। उन्होंने महिला खिलाडिय़ों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और निरन्तर आगे बढऩे के लिए दिन रात मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए हार जीत खेलों में ज्यादा मायने नहीं रखती। खेलों से सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और नेत्रत्व आदि के गुण विकसित होते हैं। इस अवसर पर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की खेल परिषद् के अध्यक्ष प्रो. शमशेर सिंह ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कॉमनवैल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीतिका जाखड़ जूनियर एशियन चैम्पियनशीप में दो बार रजत पदक हासिल किया।

अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने 2003 से लेकर 2009 तक कुश्ती में अपना परचम लहराते हुए हिन्द केसरी के खिताब पर निरन्तर छह: सालों तक कब्जा रखा। अर्जुनअवार्डी गीतिका जाखड़ फिलहाल खरखोदा सोनीपत में उपनिरीक्षक (हरियाणा पुलिस) के पद पर कार्यरत है। दोहा एशियन खेलों में गीतिका जाखड़ ने रजत पदक जीता था। अंतरविश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भी गीतिका जाखड़ ने पांच बार स्वर्ण पदक हॉसिल किये।

इस अवसर पर महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत ने देश भर से आये हुए खिलाडिय़ों का व उनके प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर खेल परिषद् के सचिव डा. रविन्दपाल्र अहलावत, डा. ईश्वर मलिक, डा. मोनिका वर्मा, डा. अशोक मलिक, डा. अशोक शर्मा, डा. दिलबाग सिंह, अमित सांगवान, सतीश वीज संहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+