गुडग़ांव: लिफ्ट देकर लूटने वाला लुटेरा गैंग फिर सक्रिय

Robbers are Back in Gurgaon
गुडग़ांव। साइबर सिटी में लिफ्ट देकर लोगों से मोबाइल, पर्स, एटीएम, पैसा आदि छीनने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार की रात इस गिरोह के सदस्यों ने एयरटेल कंपनी में कार्यरत उमाशंकर को अपना शिकार बना डाला। गैंग के सदस्य हाल ही में जमानत पर जेल से निकले है। जानकारी मिली है कि महिपालपुर निवासी उमाशंकर गुडग़ांव से दिल्ली जाने के लिए एटलस चौक पर रात के करीब नौ बजे खड़ा था। एक कार आई और उमाशंकर उसमें लिफ्ट लेकर बैठ गया। कार में पहले से ही चार अन्य युवक सवार थे।

थोड़ी दूर जाने के बाद इन लोगों ने उमाशंकर की जमकर पिटाई की और हथियार के बल पर उससे पर्स, एटीएम, घड़ी, मोबाइल फोन आदि छीन लिए। एचडीएफसी बैंक के एटीएम का पिनकोड भी बदमाशों ने उससे पूछा और उसके खाते से करीब साढ़े 10 हजार रुपए निकाल लिए। करीब दो घंटे तक बदमाश उसे कार में बैठाकर घूमते रहे और फिर सोहना रोड़ पर सुभाष चौक के पास चलती कार से फेंककर फरार हो गए। उमाशंकर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

तीन साल से सक्रीय है गिरोह

हम आपको बता दें कि यह गिरोह पिछले तीन सालों से साइबर सिटी में सक्रिय है। रात के समय ये लोगों को लिफ्ट देते हैं। कार में चार युवक पहले से ही सवार होते हैं। थोड़ी दूर चलने के बाद कार सवार युवक लिफ्ट लेने वाले के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पिछली बार जनवरी 2011 में डीएलएफ सेक्टर-29 थाने की टीम ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था।

हर बार जमानत पर छूटने के बाद गिरोह के सदस्य सक्रिय हो जाते हैं। डीसीपी वेस्ट डॉ. अभय सिंह के अनुसार यह गिरोह अधिकतर वारदातों को एक्सप्रेस-वे के आसपास जैसे इफको चौक, राजीव चौक, झाड़सा चौक, एटलस चौक आदि इलाकों में अंजाम देता है। वारदात के बाद करीब 60 प्रतिशत लोगों को सोहना रोड स्थित सुभाष चौक के आसपास फेंका गया है। डीसीपी वेस्ट डॉ. अभय सिंह काा कहना है कि गिरोह के सदस्यों को पुलिस पहले भी पकड़ चुकी है। वारदात के बाद से इनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। आम जनता को भी लिफ्ट लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+