मंगल के दंगल की वजह से गुर्जरों का आंदोलन रुका

Gurjar stop protest in Rajasthan
जयपुर। गुर्जरों को सरकारी नौकरी में 5 फीसदी आरक्षण देने समेत अन्य मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे गुर्जर नेताओं ने पंडितों द्वारा मंगलवार को जयपुर कूच नहीं करने के सुझाव देने पर अमल करते हुए आज जयपुर कूच टाल दिया। राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने दौसा जिले के भांडारेज महापड़ाव स्थल से भाषा को दूरभाष पर यह जानकारी दी।

गुर्जर पहले मंगलवार से आंदोलन शुरू करने वाले थे। पंडितों ने आज मंगलवार को जयपुर कूच नहीं करने का सुझाव दिया। क्योंकि मंगल, दंगल करता है, पिछले गुर्जर आन्दोलन के दौरान मंगलवार को ही पाटोली में पुलिस और गुर्जरों में संघर्ष हुआ था। जहां पुलिस फायरिंग में गुर्जर आन्दोलनकारी मारे गये थे। समिति के अध्यक्ष र्कनल बैंसला ने पंडितों के सुझाव को स्वीकार करते हुए आज जयपुर कूच टाल दिया।

जयपुर कूच कुछ दिन के लिए टल भी सकता है। इस दौरान भांडारेज में गुर्जरों का महापड़ाव जारी रहेगा। इधर, राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने डा. रूप सिंह को प्रवक्ता पद से हटाकर हिम्मत सिंह को नया प्रवक्ता बनाया है। गौरतलब है कि कर्नल बैंसला ने सरकारी नौकरियों में गुर्जरों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने समेत अन्य मांगों को लेकर राजस्थान सरकार को दो दिन की मोहलत दी थी, जो आज समाप्त हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+