हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस में आग, 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान

Train
नई दिल्ली। सोमवार रात ढ़ाई बजे हुए भयंकर रेल हादसे में अब तक 7 लोगों क मौत हो गयी है। रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने अब से थोड़ी देर पहले इस बात की पुष्टि कर दी है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल है। मृतकों में एक विदेशी महिला भी है जिसे आस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है।

रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा की है। फिलहाल राहत और बचाव दल अभी भी मौके पर मौजूद है। रेल मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। लेकिन घटना के इतने घंटे बाद भी रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी अभी तक मौके नहीं पहुंचे हैं और ना ही उनकी ओर से कोई बयान आया है।

गौरतलब है कि हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस की एसी बोगी में सोमवार देर रात 2.30 बजे के करीब आग लग गई। ट्रेन के B1 और B2 बोगी को आग के कारण पूरी तरह जल गये हैं। अनिल सक्सेना के मुताबिक मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि आग बहुत भयानक थी। लेकिन उन्होंने कहा कि ट्रेन में पैन्ट्री कार नहीं था। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं।

हेल्‍पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

कोलकाता हेल्पलाइन नंबर- 033-26413660, 26402241, 26402242, 26402243,

मुगलसराय हेल्पलाइन- 0541-2253255

धनबाद हेल्पलाइन- 6224273293

हेल्पलाइन नंबर 09760537951, 09760537941, 09760537937

03422-561601, 0326-2220518

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+