दिल्ली में आग से दो छात्राओं की मौत

परिजनों के मुताबिक पिछले दिनों बसंत की सास की मौत हो गई थी, इसकी वजह से उनकी पत्नी बबली अपने मायके गई हुई है। निक्की ने रात को अपनी सहेली शिवानी को भी अपने घर बुला लिया था। इस बीच तड़के घर में अचानक आग लग गई। बसंत के मुताबिक उनकी जब आंख खुली तो आग पूरी तरह घर में फैल चुकी थी। शिवानी और निक्की उसमें फंस गई थी। किसी प्रकार दोनों को आग से बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि घर वाले उन्हें लाल बहादुर अस्पताल ले गए , वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवानी पास के सरकारी स्कूल में पांचवीं की छात्रा थी।
मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक तीन मंजिला मकान के भूतल पर आग लगी थी। शॉर्ट सर्किट या एलपीजी लीकेज आग के कारण मानें जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फैक्ट्री में लगी आग भजनपुरा इलाके के नॉर्थ घोंडा में प्लास्टिक आइटम बनाने की एक फैक्टरी में आग गई। दमकल की 15 गाड़ियों को आग पर काबू पाने में सुबह से शाम का समय लगा।
प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में आग काफी तेजी से फैली। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों को घटना स्थल पर रवाना किया गया। फैक्टरी जाफराबाद निवासी बल्लू अहमद की बताई जा रही है। संकरी गलियां होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत का सामने करना पड़ा। शाम के समय ही आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक आग से किसी के भी हताहत होने का समाचार नहीं है, अलबत्ता आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।












Click it and Unblock the Notifications