अमेरिका ने PoK को पाकिस्‍तान का हिस्‍सा बताया

Pakistan Occupied Kashmir(PoK)
वाशिगटन। खुद को भारत को सबसे बड़ा दोस्‍त बताने वाला अमेरिका इस समय पाकिस्‍तान को भी खुश करने में लगा हुआ है। जिसके लिए उसने पाकिस्‍तान अधिक्रत कश्‍मीर को पूरी तरह से पाकिस्‍तान को हिस्‍सा बताया है। जिस पर भारत भी अपना अधिकार जमाता रहा है और यह दोनों देशों के बीच विवादास्‍पद जगह है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक वेबसाइट ने एशिया का जो नक्‍शा जारी किया है उसमें पीओके भारत का नहीं बल्कि पूरी तरह से हमारे पड़ोसी देश पाकिस्‍तान का हिस्‍सा दिखाया गया है।

इससे पहले गूगल ने भी अपने नक्‍शे में पीओके को पाकिस्‍तान का हिस्‍सा बताया था। जिस पर भारत ने कड़ा एतराज जताया था। जिस वजह से गूगल ने अपने नए जारी नक्‍शे में पीओके को दोनों देशों के बीच विवादास्‍पद मुद्दा बताते हुए इसे नक्‍शे में दोनों देशों का हिस्‍सा बताया था। इससे पहले गूगल ने चीन के साथ भारत के विवादास्‍पद सीमारेखा अक्‍साईचिन को भी चीन का हिस्‍सा बताया था। जहां चीन और भारत के बीच सीमा विवाद चल रहा है।

पीओके पर भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही अपना दावा पेश करते रहे हैं। भारत का कहना है कि यह उसका हिस्‍सा है जबकि पाकिस्‍तान ने गलत तरीके से उस पर अपना अधिकार जमा रखा है। जबकि पाकिस्‍तान का कहना है कि इस इलाके पर शुरू से ही उसका अधिकार रहा है। हाल के दिनों में पीओके को लेकर भारत और पाकिस्‍तान के बीच विवाद बढ़ा है। पड़ोसी देश चीन पाकिस्‍तान को आर्थिक मदद मुहैया कराकर इस इलाके में अपनी दखल बढ़ा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+