लिव इन रिलेशन ने दी 14 बुजुर्गो को नयी जिंदगी

Live in Relation
अहमदाबाद। जब भी लिव इन रिलेशन का जिक्र होता है तो हमारे सामने एक नकारात्मक छवि उभर कर आ जाती है। आंखो के सामने ऐसे दो युवा लोगों की तस्वीर घूमती है, जो बिना शादी के हर रिश्ता निभाते हैं। बढ़ती महात्वाकांक्षा और कम समय में बहुत ज्यादा की कमाने के चक्कर में, लोगों ने लिव इन रिलेशन को खासा बदनाम कर दिया है।

लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में इस रिश्ते का एक नया रूप दिखायी पड़ा। यहां एक अनोखी सभा का आयोजन किया गया जिसमें उम्र की मार सह रहे बुजुर्ग लोगों ने जिंदगी काटने के लिए अपने-अपने साथी चुने। आयोजन में आये सात जोड़ों ने अपने लिए साथी तलाश कर लिये। सातों जोड़े लिव-इन रिलेशन में रहेंगे। शादी करने का इन लोगों का कोई इरादा नहीं है।

आपको बता दें कि इस अनोखे आयोजन में शामिल होने के लिए पूरे भारत से करीब 300 लोग आये थे। जिनमें से 70 महिलाएं थीं। असम से लेकर दिल्ली तक से आए इन प्रतिभागियों की उम्र 50 से 83 वर्ष के बीच थी। 'बिना मूल्य अमूल्य सेवा नाम संस्था ने 'वरिष्ठ नागरिक लिव-इन रिश्ता सम्मेलन' का आयोजन किया था। संस्था ने कहा कि उन्हें इस आयोजन का आइडिया तब आया जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि लिव-इन-रिलेशन हमेशा अवैध नहीं होता है।

ये जोड़े इस बात की गवाह है कि हर जगह शारीरिक सुंदरता मायने नहीं रखती है। उम्र के एक पड़ाव पर आकर अकेलापन इंसान को वक्त से पहले ही खत्म कर देता है। उसे डिप्रेशन का शिकार बना देता है, ऐसे में अगर वक्त काटने के लिए किसी साथी का सहारा मिल जाये तो बुराई क्या है? संस्था ने कहा कि समाज में यह एक नई पहल जरूर है लेकिन हम इसे अच्छी शुरूआत कह सकते हैं। हमें ऐसे लोगों का साथ देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+