गिलानी करेंगे हक्कानी के भाग्य का फैसला: रक्षा मंत्री

उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने हक्कानी को स्पष्टीकरण देने के लिए पाकिस्तान बुलाया है। उन्होंने कहा कि हक्कानी के स्पष्टीकरण के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है। मुख्तार ने कहा कि यदि कोई दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। रक्षा मंत्री ने यह भी ध्यान दिलाया कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी व्यापारी मंसूर इजाज एक षड्यंत्रकर्ता हैं, जो पूर्व में भी इसी तरह की साजिश में शामिल रहे हैं।
इजाज ने दावा किया था कि उन्होंने ही अमेरिकी सेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन को ज्ञापन भेजा था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन राजनीति के लिए मुश्किल होंगे लेकिन सैन्य तख्तापलट की कोई आशंका नहीं है। मुख्तार ने कहा कि ज्ञापन से संबंधित ब्यौरे शीघ्र ही सामने आ जायेंगे लेकिन इस साजिश को रचने वाले असली व्यक्ति को सामने लाने में थोड़ा समय लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications