गद्दाफी का बेटा सैफ कानून के शिंकजे में, आईसीसी ने की पुष्टि

गद्दाफी की नौ संतानों में दूसरे नंबर का सैफ़ अल-इस्लाम को उसके पिता मुअम्मर गद्दाफ़ी के बाद देश की दूसरी सबसे ताक़तवर हस्ती माना जाता था। गद्दाफी की मौत के बाद से ही सैफ फरार था। आपको बता दें कि बीबीसी के मुताबिक सैफ के ऊपर फरवरी में हुए प्रदर्शनों के दमन के लिए मानवता के विरूद्ध अपराध करने का आरोप है। सैफ की जो तस्वीर आज है पहले ऐसे नहीं थी।
सैफ को लीबिया सरकार में सुधारवादी और उदार नेता माना जाता था। लेकिन बाद में वो अपने तानाशाह पिता गद्दाफी के साथ खड़ा हो गया और विद्रोहियों के खिलाफ घिनौना प्रदर्शन करने लगा। खैर अब सैफ के साथ क्या होगा इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। वैसे लीबिया की जनता इस बात से बहुत खुश है कि सैफ गिरफ्तार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications