एटीएम लूट मामला : मास्टर माइंड साथियों संग गिरफ्तार

पुलिस ने इस दौरान संजीव से दो लाख 94 हजार, राहुल से 15 हजार तथा रामफल से 4 लाख 73 हजार रूपए की राशि भी जब्त की। शेष राशि की बरामदगी के लिए राहुल तथा रामफल को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
संजीव को रिमांड पर नहीं लिए जाने के सवाल पर सीआईए प्रभारी ने बताया कि संजीव को वारदात के बाद लकवा हो गया है जिस कारण अदालत से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए लिखा जाएगा।
यह वारदात एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई थी तथा रामफल उर्फ काला इसका सूत्रधार था। रामफल को पैसों की सख्त जरूरत थी क्योंकि उसने फाइनेंसर से पैसे लिए हुए था इसलिए उसने संजीव को अपने साथ लिया। संजीव पहले एक्सिस बैंक में काम करता था तथा उसे एटीएम बारे पूरी जानकारी थी।












Click it and Unblock the Notifications