Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2 अरब डॉलर ले लो और प्‍लीज मुझे छोड़ दो: सैफ

Gaddafi's son offered rebels $2 bn for his release
लीबिया। 42 साल तक लीबिया पर राज करने वाले अय्याश और दिवंगत तानाशाह मुअम्‍मार गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्‍लाम ने अपनी रिहाई के बदले विद्रोहियों को 2 अरब डॉलर रिश्‍वत की पेशकश की है। सैफ ने विद्रोहियों से कहा है कि वो उसे माफ कर दे और आजाद कर दें। अगर वो ऐसा करते हैं तो वह उन्‍हें 2 अरब डॉलर उपहार के रूप में देगा। आपको बताते चलें कि शनिवार को विद्रोहियों ने सैफ को गिरफ्तार किया था। सैफ के साथ उसके दो साथियों को भी विद्रोहियों ने गिरफ्तार किया है। सैफ सहित इन तीनों की गिरफ्तारी दक्षिण लीबिया से की गई है।

आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि गद्दाफी की 9 संतानों में दूसरे नंबर का सैफ़ अल-इस्लाम को उसके पिता मुअम्मर गद्दाफ़ी के बाद देश की दूसरी सबसे ताक़तवर हस्ती माना जाता था। गद्दाफी की मौत के बाद से ही सैफ फरार था। आपको बता दें कि बीबीसी के मुताबिक सैफ के ऊपर फरवरी में हुए प्रदर्शनों के दमन के लिए मानवता के विरूद्ध अपराध करने का आरोप है। सैफ की जो तस्वीर आज है पहले ऐसे नहीं थी।

अज जिंतान टीवी चैनल के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सैफ ने जिंतान शहर में विद्रोहियों को दो अरब डॉलर की पेशकश की है। टीवी चैनल के अनुसार विद्रोहियों ने सैफ के रिश्‍वत को ठुकरा दिया है और उसकी पेशकश को क्रांति का अपमान करार दिया है। मालूम हो कि विपक्षी बलों ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की मदद से सात महीने के गृह युद्ध के बाद अक्टूबर में गद्दाफी की सत्ता को उखाड़ फेंका था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+