कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर, ठंड की दस्तक

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रविवार की सुबह एनसीआर और दिल्ली में 5 से 9 किमी तक कुछ नहीं दिखायी पड़ रहा था। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ। ट्रेनों की आवाजाही में बहुत तो नहीं लेकिन थोड़ा असर जरूर पड़ा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ता ही जायेगा। और पिछले साल के मुकाबले इस साल कोहरा और सर्दी दोनों के ज्यादा पड़ने के आसार है।
बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने को कहा है। मंत्रालय का कहना है इस मौसम में हर व्यक्ति को अपना ख्याल खुद रखना पड़ेगा। तभी वो स्वस्थ रह सकता है। इस मौसम में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications