दोस्ती तोड़ी तो छात्रा को अगवा कर जमकर धुनाई की

Jilted lover kidnaps DU student, and beat her
दिल्ली (ब्यूरो) । डीयू की छात्रा ने अपने कथित दोस्त से दोस्ती तोड़ी दी तो वह इस कदर नाराज हो गया कि उसने दोस्त के साथ मिलकर युवती को
अगवा कर लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक कई घंटे अपनी कार हुंदेई राजधानी की सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद छात्रा को घर के सामने फेंककर फरार हो गए। आरकेपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरकेपुरम सेक्टर-7 निवासी 19 वर्षीय अनीता (बदला हुआ नाम) की पड़ोस में रहने वाले विक्रम सिंह रावत से दोस्ती थी।

कुछ महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। अनीता ने विक्रम से दोस्ती तोड़ ली, लेकिन विक्रम उससे बात करना चाहता था। दो दिन पहले हेयर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही अनीता जब अपने इंस्टीट्यूट से लौट रही थी। तभी विक्रम अपने दोस्त मनीष सिंह के साथ कार से आया और अनीता को सेक्टर-सात में पकड़ लिया। युवती द्वारा बात करने से मना करने पर विक्रम ने उसे कार में खींच लिया।

उसने अनीता का मोबाइल छीनकर बंद कर दिया।
अनीता का आरोप है कि कार में विक्रम ने उसकी पिटाई की। घंटों बाद दोनों अनीता को उसके घर के सामने चलती कार से फेंक गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार हुंदेई को बरामद कर लिया है। आरोपी दोनों युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जैसे ही विक्रम को पकड़ा, उसने अपना अपराध स्वीकार लिया। साथ ही बता दिया कि कार में उसका दोस्त मनीष सिंह भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+