सिंगापुर के पीएम से मिलेंगे मनमोहन सिंह
सिंगापुर।
अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाली में आयोजित आसियान सम्मेलन में भाग लेकर भारत और चीन के बीच आपसी संबंधो के विषय पर चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के साथ चर्चा की। जिससे दोनो देशो को साथ मिलकर काम करने के रास्ते खुलते नजर आ रहे है। और अब सिंह सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से साथ आपसी संबंधो सहित कई मुद्दे पर चर्चा करेंगे। id="toptextpromo">प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह सिंगापुर के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत कल यहां पहुंचेंगे। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि यह यात्रा सिंगापुर और भारत के बीच एक मजबूत द्विपक्षीय संबधों को प्रदर्शित करती है और दोनों देशों के नेताओं के बीच अच्छे संपर्क की पुष्टि करती है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सिंगापुर
के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग 20 नवंबर को सिंह के सम्मान में दोपहर का भोज देंगे। बयान में कहा गया है कि सिंह सिंगापुर के राष्ट्रपति टोनी टान केंग याम से भी मुलाकात करेंगे। सिंह के साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन, प्रधान सचिव पुलक चटर्जी और प्रधानमंत्री कार्यालय एवं विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।











Click it and Unblock the Notifications