न्यायिक शिकंजे में राहुल गांधी, मान हानि का मामला दर्ज

राहुल ने 14 नवंबर को प्रदेश के फूलपुर में कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान शुरू करने के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश के लोग जहां भी काम मांगने जाते हैं, वहां उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा होती है। आप कब तक महाराष्ट में (काम के लिए) भीख मांगोगे ? आप कब तक पंजाब में मजदूरों की तरह काम करोगे। इस टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया था।
राहुल गांधी की सभा फूलपुर में राहुल गांधी की बीते सोमवार की सभा में छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक की पिटाई करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और अब राहुल गांधी खुद शिकंजे में फसते नजर आ रहे है। उनके द्वारा दिये गये बयान के कारण अब खुद वे न्यायिक शिकंजे में फसते नजर आ रहे है। प्रबुद्धनगर जिले की अदालत में उनके ऊपर मान हानि का मामला दर्ज हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications