जल्‍द एक हो जाएंगे कांग्रेस और रालोद

uttar pradesh
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और अजित सिंह के नेतृत्व वाले राष्‍ट्रीय लोकदल के बीच तालमेल की घोषणा जल्द होने की संभावना है। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आज इस आशय का संकेत दिया। उनका कहना था कि रचनात्मक बातचीत चल रही है और दो एक दिन में घोषणा हो सकती है।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी दिग्विजय सिंह और पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के प्रभारी मोहन प्रकाश की कल रात अजित सिंह के साथ महतवपूर्ण बैठक हुई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अजित सिंह की पार्टी का खासा प्रभाव है। कांग्रेस 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अब तक 213 निर्वाचन क्षेत्रो के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 22 सीटों पर सफलता हासिल की थी। ऐसी अटकलें हैं कि तालमेल के तहत कांग्रेस 40 से 50 सीटें अजित सिंह की पार्टी को दे सकती है। कांग्रेस ब्रीफिंग के दौरान पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने संवाददाताओं से कहा कि अजित सिंह के साथ बातचीत चल रही है। लगता है जल्द ही बातचीत मुकम्मल हो जायेगी। जैसे ही हम किसी नतीजे पर पहुंचेंगे आपको सूचना दी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+