आरुषि केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिया और वक्त
नई
दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाई प्रोफाइल कालोनी में हुए आरुषि हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट ने आरुषि के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। असल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले की छानबीन के लिए अभी थोड़ा और समय मांगा है। id="toptextpromo">आरुषि
एवं उसके नौकर हेमराज की हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाये जाने के बाद सीबीआई ने केस की जांच फिर आगे बढ़ा दी थी। इस मामले में आरुषि के पिता राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिसके खिलाफ तलवार दंपत्ति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>याचिका
पर सुनवाई का मौका आया तो सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अभी उसे जांच के लिए और वक्त चाहिये। इस पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एके गांगुली की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई स्थगित कर दी और कहा कि सीबीआई को पूरा मौका दिया जाना चाहिये।











Click it and Unblock the Notifications