कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने महिला कालेज पर लगाया 19 लाख का जुर्माना

Kurukshetra University
जींद। छात्राओं के परीक्षा फार्म समय पर जमा न करवाने के कारण कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कालेज पर करीब 19 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कालेज प्रिंसिपल डा. एसके आहुजा ने इसके लिए कालेज के कार्यालय सहायक को दोषी बताया है और इसी आधार पर उच्चतर शिक्षा आयुक्त ने सहायक रोहताश को सस्पेंड कर दिया। उधर, इस मामले में सहायक रोहताश ने मामले में समय पर स्टेशनरी न उपलब्ध कराने, कंप्यूटर खराब रहने और स्टाफ की कमी व इलेक्शन डयूटी होने के कारण प्रिंसिपल पर सहयोग न देने के आरोप लगाए हैं।

राजकीय कालेज में 1700 के करीब छात्राएं पढ़ रही हैं। प्रिंसिपल डा. आहुजा का कहना है कि परीक्षा फार्म 8 सितंबर से 30 सितंबर तक जमा करवाए जाने थे। इनमें 600 के करीब री-अपीयर और 1300 के करीब रेगुलर छात्राओं के फार्म थे। कार्यालय सहायक को बार-बार पत्र लिखकर व मौखिक तौर पर इसके प्रति सजग किया गया और फार्म जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके बावजूद फार्म समयबद्ध तरीके से जमा नहीं हो पाए। बाद में 12 अक्टूबर के आसपास ही फार्म जमा हो पाए। ऐसे में यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रति छात्रा एक हजार रुपए जुर्माना लगा दिया गया, जिससे यह राशि करीब 19 लाख रुपए हो गई। प्रिंसिपल ने आरोप लगाया है कि कालेज में सहायक की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ है। इस मामले में सहायक पर कार्रवाई करने और जुर्माना फीस माफ करने की गुजारिश की गई। उच्चतर शिक्षा महानिदेशक की तरफ से कालेज कार्यालय सहायक रोहताश को सस्पेंड कर उनका तबादला मुख्यालय सफीदों राजकीय कालेज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+