व्हाइट हाउस का हमलावर ओबामा की हत्या करना चाहता था

अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि ओटरेगा-हरनांदेज द्वारा चलाई गोलियां व्हाइट हाउस के खिड़कियों के शीशे से लगी जो राष्ट्रपति का निवास स्थान है। घटना के समय राष्ट्रपति और प्रथम महिला कैलिफोर्निया में थे। व्हाइट हाउस के पास खड़ी एक कार से एक एक-47 राइफल मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि ओटरेगा-हरनांदेज ने गोलियां चलाने के बाद राइफल को कार में छोड़ दिया था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
गत शुक्रवार को व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी के मामले में वांछित 21 वर्षीय लातिन अमेरिकी को पुलिस ने पेन्सिल्वेनिया के एक होटल से गिरफ्तार किया था। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के विशेष प्रभारी एडविन डोनोवान ने बताया कि पिट्सबर्ग फील्ड कार्यालय के सीक्रेट सर्विस एजेंट के जरिए मिली सूचना के आधार पर बुधवार को दोपहर करीब 12.35 बजे पेन्सिल्वेनिया प्रांत की पुलिस ने आस्कर रोमियो ओटर्गा हेर्मंदान्देज को इंडियाना के पास एक होटल से गिरफ्तार किया।
डोनोवान ने कहा कि वह फिलहाल पेन्सिल्विया प्रांत की पुलिस की हिरासत में है। ओटर्गा हेर्मंदान्देज के शुक्रवार को व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी की घटना में शामिल होने का संदेह है। गिरफ्तार किए जाने से पहले उसे आखिरी बार व्हाइट हाउस के पास एक पुल से भागते हुए देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications