कैश फार वोट मामले में पूरे देश से माफी मांगे सोनिया व मनमोहन: गडकरी

BJP national president Nitin Gadkari
दिल्‍ली। नोट के बदले वोट मामले के सभी आरोपियों को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जमानत देते हुए की गई टिप्पणियों को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मांग की है कि राजनीतिक साजिश रचने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समूचे देश से माफी मांगें। गडकरी ने आज यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा सभी आरोपियों को नोट के बदले वोट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जमानत देते हुए जो टिप्पणी की गई है। विकिलीक्स के खुलासे में उन्नीस सांसदों की खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस द्वारा सरकार बचाने की बात सामने आने के बाद क्या मनमोहन सिंह एवं सोनिया गांधी देश से माफी मांगेंगे।

गडकरी ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में एक सांसद व 3 पूर्व सांसदों एवं सुधीन्द्र कुलकर्णी को जमानत देते हुए माना है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है और कुलकर्णी का तो प्रकरण से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी ओर विकिलीक्स के खुलासे में कहा गया है कि परमाणु उर्जा समझौते के परिप्रेक्ष्य में संसद में आए अविश्वास प्रस्ताव पर उन्नीस सांसदों की खरीद फरोख्त कर कांग्रेस ने संप्रग सरकार बचाई थी।

गडकरी ने कहा कि इस साजिश के मास्टर माइंड कांग्रेस महासचिव अहमद पटेल थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और यूपीए अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि क्या इस सबके लिए उनकी सहमति और अनुमति थी तथा इसमें उनकी भूमिका क्या थी। उन्‍होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक एवं दुर्भाग्यजनक है कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार और सांसदों की खरीद फरोख्त को उजागर कर विसिल ब्लोअर का काम किया सरकार ने उनके खिलाफ ही आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल में ठूंस दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+