डीजे बजाने पर पंचायत ने लगाया 11 हजार का जुर्माना

खबर है कि शादी समारोह में डीजे बजाने पर गुरुवार को 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई जिसमें सर्वसम्मति से डीजे बजाने की रोक की उल्लंघना करने पर गांव के एक व्यक्ति पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस राशि को एक सप्ताह के भीतर अदा करने का फरमान भी जारी किया गया।
हिदायत दी गई कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उस परिवार का बहिष्कार भी किया जा सकता है। संबंधित परिवार ने इसके लिए पंचायत में माफी मांगी और जुर्माने की राशि तय अवधि में देने का आश्वासन दिया। पंचायत कहा गया कि गांव बापौली में 16 मार्च को 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत में गांव में डीजे बजाने पर रोक लगाने के लिए 51 लोगों की कमेटी गठित की गई थी।
साथ ही फरमान जारी किया गया था कि शादी समारोह में डीजे बजाने और शराब का सेवन करने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार किए जाएगा और उस परिवार का बहिष्कार किया जाएगा। बावजूद इसके गांव के मोना पुत्र सरणा ने शादी में डीजे बजाकर फरमान का उल्लंघन किया है। इसलिए उस पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में उस परिवार का बहिष्कार भी किया जा सकता है। मोना को जब इस बात का पता लगा तो उसने परिजनों के साथ पंचायत में पहुंचकर आश्वासन दिया कि वह एक सप्ताह में 11 हजार रुपए अदा कर देगा। इसके बाद ही पंचायत शांत हुई। आशाराम ने कहा कि जुर्माने की राशि जरूरतमंद लड़कियों की शादी आदि में दान किया जाएगा। पंचायत में मांगेराम, ईश्वर सैनी, जयसिंह, निका, धर्मपाल, सहीराम, सुगना, नरसा, पहल सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications