एक और घोटाला येदियुरप्पा के नाम, मामला दर्ज

इस भूमि का वास्तव में 1993 में बेंगलूर विकास प्राधिकरण ने नागरभावी ले-आउट निर्माण के लिए अधिग्रहण किया था। शिकायतकर्ता रविकृष्ण रेड्डी ने सोमन्ना की पत्नी शैलजा के खिलाफ भी शिकायत दायर की। सोमन्ना 2007 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उच्च न्यायालय ने कल येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी जमीन की अधिसूचना रद्द करने में कथित अनियिमितताओं से संबंधित दो शिकायतों के मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी।
अधिवक्ता सिराजिन बाशा ने विशेष लोकायुक्त अदालत में शिकायतें दायर कर आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने अपने परिवार के सदस्यों को फायदा पहुंचाने के लिए अवैध रूप से भूमि अधिसूचना रद्द की। येदियुरप्पा को पूर्व में पांच निजी शिकायतों में से दो में जमानत मिल गई थी। ये शिकायतें भी सरकारी जमीन की अवैध रूप से अधिसूचना रद्द करने से संबंधित हैं।












Click it and Unblock the Notifications