भ्रष्टाचार पर कांग्रेस के पेट में ही दर्द क्यों होता है : बाबा रामदेव

अब से थोड़ी देर पहले 'आज तक' पर बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि जब भी मैं भ्रष्टाचार और काले धन की बात करता हूं तो कांग्रेस को छोड़कर सभी दल मेरी सराहना और समर्थन करते हैं, आखिर कांग्रेस के ही पेट में दर्द क्यों होता है? इसका मतलब यही हुआ कि कांग्रेस खुद भ्रष्ट है। उन्होंने एक बार फिर से कहा कि कांग्रेस में एक-दो नहीं बल्कि कई रावण हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि जितनी कोशिश कर ले कांग्रेस दोबारा सत्ता में नहीं आ पायेगी। इस बात को वो खुद ही जानती है। इसलिए वो गुस्से और खीझ में आकर जनता पर दवाब बना रही है। जिसे जनता जान चुकी है। बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें अपने बयानों पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications