कॉलेजों में रूल्स तोडऩे वालों पर नजर रखेगी तीसरी आंख

CCTV cameras in Gurgaon colleges
गुडग़ांव। कॉलेजों में स्टूडेंट्स और टीचर्स की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे कॉलेज परिसर में आउट साइडर्स के प्रवेश पर रोक लग सकेगी और साथ ही रूल्स की अनदेखी करने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स पर भी नजर रखी जा सकेगी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी बड़े कॉलेजों से सीसीटीवी लगाने के लिए प्रपोजल भेजने को कहा है।

इस कड़ी में शहर के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज ने इस प्रपोजल को तैयार करवा लिया है। प्रपोजल को मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी। इससे कॉलेज में छुपकर धूम्रपान करने वाले स्टूडेंट्स पर लगाम लगाई जा सकेगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी. आर. यादव ने कहा कि कैमरे लगने के बाद स्टूडेंट्स के साथ क्लास न लेने वाले प्राध्यापकों और काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।

वहीं सेंक्टर 14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी भी कैमरे लगाने का प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। यहां पर शिकायत मिलती रहती है कि लड़कियां पीरियड बंक कर मोबाइल पर बातें करती रहती हैं। ऐसे में कैमरे लगने के बाद स्टूडेंट्स पर नजर रखी जा सकेगी।

कॉलेज में कॉरिडोर, एंट्रेस, मैदान आदि में कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगने के बाद स्टाफ और प्राध्यापक भी अपना काम मुस्तैदी से करने लगेंगे क्योंकि हर वक्त कैमरे के जरिए प्राचार्य की नजर उन पर रहेगी। कॉलेज के प्राचार्य अशोक दिवाकर का कहना है कि प्रपोजल उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+