24 नवंबर तक हो सकते हैं मदेरणा गिरफ्तार

Bhanwari Devi
जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी कांड के मुंख्य आरोपी महिमाल मदेरणा की गिरफ्तारी 24 नवंबर को हो सकती है। क्योंकि शनिवार से अस्पताल में भर्ती मदेरणा को एम्स ने पूरी तरह से स्वस्थ करार दिया है। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी संभव है। हालांकि कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले सीबीआई एक बार फिर से उनसे पूछताछ कर सकती है। आपको बता दें कि नर्स भंवरी के पति अमरचंद की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर 24 नवंबर को सुनवाई है।

सीबीआई को 24 नवंबर को प्रगति रिपोर्ट पेश करनी है। शनिवार को मदेरणा को सीने में दर्द के चलते मथुरादास माथुर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सीबीआई के अनुरोध पर मेडिकल बोर्ड ने मदेरणा की जांच की थी। बोर्ड से मदेरणा के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट देने को कहा गया था। यही रिपोर्ट एम्स भेजी गई थी।

गौरतलब है कि सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगायी थी वो इस केस की जांच जल्द से जल्द पूरी करे ताकि पता लग सके कि भंवरी जिंदा भी है या मर गयी है। कोर्ट ने सीबीआई पर सख्त होते ही कहा कि वो इस केस को आरूषि न बनाये। इसलिए जल्द से जल्द वह इस केस की जांच पूरी करे। अदालत ने 10 दिनों के भीतर भंवरी केस पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

इससे पहले पिछले शनिवार को महिपाल की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका पति निर्दोष है। अगर कांग्रेस ने हमारा साथ नहीं दिया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लीला ने यह कहकर सबको चौका दिया कि अगर उनके पति के भंवरी से संबंध थे भी तो उन्हें इस बात से कोई एतराज नहीं है, यह तो सदियों से होता आया है, ये तो राजा-महाराजाओं के शौक हैं।

लेकिन भंवरी को ही लेकर इतना शोर क्यों मचाया जा रहा है। क्या भंवरी ही अकेली महिला है जो लापता हुई है। आपको बता दें कि 1 सिंतबर से गायब नर्स भंवरी देवी के पति ने महिपाल के ऊपर भंवरी को अगवा करके हत्या की आशंका का मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+