हिसार: एटीएम चोरी का मास्टर माइंड एक बैंक कर्मी

बैंक के एटीएम से चोरी को अंजाम देने से पहले ढके चेहरे में सीसीटीवी कैमरे को तोडऩे के प्रयास से पुलिस इस बात को मान चुकी थी कि आरोपियों ने रैकी जरूर की है। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने उस दिन की पूरी फुटेज देखी। इसमें दोपहर 3 बजकर 12 मिनट 32 सैकंड पर एटीएम कैबिन में एक व्यक्ति आया और वह 8 सैकंड के लिए रुका। उसने न तो पैसा निकाला और न ही एटीएम मशीन का किसी प्रकार से उपयोग किया। इन 8 सैकंड में वह केवल छत पर लगे सीसीटीवी फुटेज की लोकेशन को देखता रहा और बाद में चला गया। पुलिस के साथ जब बैंक अधिकारियों ने इस व्यक्ति का चेहरा देखा तो वे हैरान रह गए। बैंक के कर्मचारी शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गई और पुलिस जांच में बैंक कर्मी भी शामिल हो गए।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जब रात 11 बजकर 54 सैकंड की फुटेज देखी तो फुटेज में एक आरोपी का चेहरा केवल दो सैकंड के लिए बिल्कुल साफ दिखा। आरोपियों की पहचान में बैंक में कान्ट्रैक्ट पर काम करने वाला एक कर्मी भी शामिल हो गया। सारा मामला पुलिस को समझ आ गया। पुलिस के सामने तीनों आरोपियों के बारे में सारी जानकारी मिल गई और टीम ने दबे पांव छापा मार दिया। पुलिस सूत्रों का मानना है कि इस सारे केस का खुलासा आरोपियों की रैकी और सीसीटीवी फुटेज से हो पाया है। इस मामले में जब बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने घटना के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। वहीं जब इस मामले में पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने कहा कि एटीएम से साढ़े नौ लाख की चोरी का केस लगभग सुलझ गया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर की रात करीब ग्यारहे बजे पुरानी कचहैरी काम्प्लेक्स में बने एक्सिस बैंक के एटीएम से नौ लाख 40 हजार रुपए की चोरी हुई थी। बैंक अधिकारियों को सुबह करीब नौ बजे मार्केट के ही एक दुकानदार ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस की फोरेन्सिक टीम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा पहुंचे थे। आरोपियों ने एटीएम में पैसा निकालने से पहले कैबिन में लगी लाइटें और सीसीटीवी कैमरे को राड से तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम मशीन को तोड़कर सारा पैसा निकाला और फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications