व्हाइट हाउस में गोलीबारी करने वाला संदिग्‍ध गिरफ्तार

whitr house
वाशिंगटन। गत शुक्रवार को व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी के मामले में वांछित 21 वर्षीय लातिन अमेरिकी को पुलिस ने पेन्सिल्वेनिया के एक होटल से गिरफ्तार किया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के विशेष प्रभारी एडविन डोनोवान ने बताया कि पिट्सबर्ग फील्ड कार्यालय के सीक्रेट सर्विस एजेंट के जरिए मिली सूचना के आधार पर बुधवार को दोपहर करीब 12.35 बजे पेन्सिल्वेनिया प्रांत की पुलिस ने आस्कर रोमियो ओटर्गा हेर्मंदान्देज को इंडियाना के पास एक होटल से गिरफ्तार किया।

डोनोवान ने कहा कि वह फिलहाल पेन्सिल्विया प्रांत की पुलिस की हिरासत में है। ओटर्गा हेर्मंदान्देज के शुक्रवार को व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी की घटना में शामिल होने का संदेह है। गिरफ्तार किए जाने से पहले उसे आखिरी बार व्हाइट हाउस के पास एक पुल से भागते हुए देखा गया था।

गौरतलब है कि पिछले दिनों व्हाइट हाउस की खिड़की के बाहर मारी गई गोली को बरामद कर लिया गया था और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने जांच शुरु कर दी है। वाशिंगटन के एक समाचार चैनल के मुताबिक जांच में व्हाइट हाउस के बाहर बरामद हुई एक अन्य गोली की जांच भी की जा रहीं थी। पहली गोली को खिड़की के बैलेस्टिक शीशे ने ऐतिहासिक इमारत के शीशे के बाहर ही रोक दिया था।

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ रहते हैं। चैनल ने कहा कि शुक्रवार रात को हुई घटना के बाद सीक्रेट सर्विस ने जांच में गोलियां बरामद की। शुक्रवार को व्हाइटहाउस के पास गोलियों की आवाजें सुनी गईं थीं। बहरहाल अब तक जांच एजेंसियां व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी से इन गोलियों का संबंध नहीं जोड़ पाएं हैं। गोलीबारी के मामले में पुलिस 21 वर्षीय एक संदिग्ध आस्कर ओटर्गा हेर्नाडेज की तलाश कर रही थी उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+