अमेरिका ने किया पाकिस्तान पर मिसाइल वार, 16 आतंकी ढेर

उन्होंने बताया कि परिसर पर करीब 10 मिसाइलें दागी गईं जिससे 16 व्यक्ति मारे गए। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों की संख्या और अधिक होने की संभावना है। अमेरिकी मिसाइलों ने अफगान सीमा के पास पाक क्षेत्र में स्थित तालिबान के एक ठिकाने पर हमला कर दिया जिससे वहां तबाही फैल गयी। इसमें 16 संदिग्ध तालिबान मारे गए। जिनमें अल-कायदा के ल़डाके भी शामिल हैं। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका का यह अब तक का सबसे खतरनाक हमला था, जिसमें पांच अमेरिकी ड्रोन ने दक्षिणी वजीरिस्तान में बाबर घर के विस्तृत इलाके में दस मिसाइलें दागी। जिससे 16 लोगो की मौत हो गयी। दक्षिणी वजीरिस्तान के इस प्रमुख वाना कस्बे के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान में तालिबान के घटक तहरीक-ए-तालिबान का सफाया कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications