मुज्जनफनगर में प्रेमी युगल का कत्ल

Love Birds killed in Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर। प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव गांव के बाहर डाल दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाऐं चलती रही। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गांव बलियाखेडी निवासी राजेश नामक युवक का अपनी दूर की रिश्तेदार भोपा क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी एक युवती से पिछले काफी समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध उक्त महिला के परिजन पिछले काफी समय से करते चले आ रहे थे। वहीं घटनाक्रम के अनुसार सोमवार सुबह गांव के बाहर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर सीओ जानसठ संतोष कुमार गंगवार तथा थानाध्यक्ष भोपा संजय वर्मा मौके पर पहुच गए। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के आधार पर मृतक युवक की शिनाख्त सहारनपुर के गांव बलियाखेडी निवासी राजेश के रूप में हुई। पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक राजेश के परिजनों को भी दी। सूचना मिलने पर राजेश के परिजन भी मजलिसपुर पहुच गए।

मृतक राजेश के परिजनों का आरोप है कि राजेश की हत्या की गई है। जबकि उसकी प्रेमिका के परिजनों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते राजेश ने विषैले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। कुल मिलाकर यह मामला हत्या व आत्महत्या की गुत्थी मे उलझा है।

दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिर्पोट के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव यहां डाला गया है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+