अग्नि-4 का सफल परीक्षण बेहतरीन अनुभव: डीआरडीओ

missile
नयी दिल्ली। पिछले साल जब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-चार का परीक्षण असफल रहा, तब इसकी डीआरडीओ परियोजना निदेशक टेसी थामस इस असफलता से जरा भी नहीं डिगीं और अपने दल का भी हौसला बरकरार रखा। टेसी और उनके दल के चेहरे पर उस समय मुस्कान खिल गई, जब डीआरडीओ ने परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम अग्नि-चार मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि पिछले साल हम असफल हो गए थे। वह हमारे लिए बहुत कठिन समय था। हम नहीं जानते थे कि क्या हुआ। तंत्र में कोई तकनीकी खराबी भी नहीं थी, इसलिए हमारे लिए यह जानना बहुत कठिन था कि आखिर क्या हुआ, लेकिन हमने इसे चुनौती के तौर पर लिया और इस बार इस तंत्र को साबित कर दिया।

अग्नि 4 के सफल परीक्षण से उत्साहित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) भारत की प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अगले तीन माह बाद परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल के 5000 किलोमीटर दूरी वाले संस्करण का परीक्षण करेगा। डीआरडीओ के प्रमुख वी के सारस्वत ने आज यहां बताया कि अग्नि 5 का फिलहाल एकीकरण किया जा रहा है और हम अगले साल फरवरी के अंत तक इसका परीक्षण कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+