यूपी: गिरफ्तार किया गया आईएसआई एजेन्ट का भाई

नईम की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने उसके घर रात छापा मारा और पूछताछ के लिए उसके भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस को उसके घर ेसे काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। मिले दस्तावेजों के जरिए यह भी पता चला है कि नईम अपने भाई मुकीम के साथ वर्ष 2007 में पहली बार पाकिस्तान गया था। दिल्ली स्थित पाक दूतावास के एक कर्मचारी शाहिद से उसकी मुलाकात हुई जिसने आईएसआई के लिये आगरा की सूचनायें देने को कहा। जानकारी यह भी है कि इसके बाद नईम कई बार पाकिस्तान भी गया था।
नईम ने कराची में बकायदा आईएसआई एजेन्ट बनने की ट्रेनिंग भी ली थी। ट्रेनिंग में उसे ईमेल करने व अन्य इन्टरनेट की जानकारियां दी गयी थी। उसे एक लैपटॉप भी उपलब्ध कराया गया था। ट्रेनिंग लेकर जब वह वापस आया तो उसने आगरा में रहकर आईएसआई एजेन्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया।
नईम ने आगरा के सैन्य क्षेत्र व अन्य ठिकानों की जानकारी तथा गोपनीय दस्तावेज आईएसआई को उपलब्ध कराये थे। नईम के पास से दो मोबाइल कुछ सिम गोपनीय दस्तावेज व नक्शे बरामद किये गये थे। खुफिया एजेन्सी इसे बड़ी सफलता मान रही है। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए सेना, आईबी तथा एटीएस के आला अधिकारी नईम से पूछताछ में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications