सिरसा: कूड़े में भ्रूण मिलसे से सनसनी

नपा के ट्रेक्टर चालक रामानंद चावला ने बताया कि जैसे ही वह कूड़ा उठाने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि भ्रूण पड़े है। उन्होंने देखा कि एक भ्रूण हरे रंग के पोलीथीन लिफाफे में है ओर दूसरा नंगा ही है। उन्होंने तुरंत दूरसंचार विभाग के सिक्योरटी गार्ड जगराज सिंह को बुलाया ओर दिखाया। देखते ही देखते लोगों का हजूम एकत्रित हो गया। वहीं सिक्योरटी गार्ड जगराज सिंह व रामानंद चालक ने बताया कि दो दिन पहले भी इसी स्थान पर करीब 5 माह का भ्रूण था उन्होंने उठा लिया लेकिन हर रोज का काम होने पर उन्होंने आज नहीं उठाया। दोनों कर्मचारियों ने आरोप लागते हुए कहा कि उक्त स्थान के साथ डाक्टर मार्किट होने के कारण भ्रूण वहीं से आते है ओर उक्त स्थान पर अधिकतर कूड़ा भी डाक्टरों का ही होता है। दूरसांचार विभाग के कार्यालय के साथ ही डाक्टर मार्किट है। दोनों कर्मचारियों के कहने के अनुसार दोनों ही पाप किसी कुंवारी मां या फिर कन्या को जन्म न देने वाली मां ने करवाए है। मामले की जांच करने पर पता चलेगा कि यह भ्रूण लड़कों के या लड़कीयों के। इस सबंध में कालांवाली थाना के हवलदार व जांच अधिकारी भुपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों भ्रूण का पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ओर जांच के बाद पुलिस दोषी को ढूंढ कर कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications