कार का शीशा तोड़कर छह लाख रुपये की चोरी

जब रविंद्र, प्रदीप कुमार, रवि और संदीप कस्बे की दुकानों से पैसा इकठ्ठा कर वापसी की तैयारी में था। कार चालक रमेश कुमार गाड़ी के शीशे को साफ कर रहा था। तभी चालक ने साइड का पीछे का शीशा टूटने की आवाज आई। उन्होंने देखा कि गाड़ी का शीशा
टूटा हुआ है और गाड़ी में रखे करीब छह लाख रुपये गायब हैं। प्रदीप ने इसकी सूचना अपने साथियों को दी और बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और चारों तरफ नाकाबंदी कर अज्ञात लुटेरों की तालाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अमरीक सिंह वसीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी का बारीकी से निरक्षण किया। पुलिस ने गाड़ी व उसके चालक रमेश को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में रविंद्रा कंपनी के ही कर्मचारियों व नारनौंद के राज हार्डवेयर के स्वामी राजबीर पर शक जाहिर हुआ है। इस संबंध में
डीएसपी अमरीक सिंह ने बताया कि कंपनी के ही कर्मचारी पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। कभी किसी का नाम लेते हैं तो कभी किसी का।












Click it and Unblock the Notifications