पुलिस अधिकारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ‎

Haryana Police
फतेहाबाद। टोहाना में तीन साल पहले साल 2008 में पुलिस टार्चर के दौरान हुई मौत के मामले में शामिल पुलिसकर्मी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में राज्य पुलिस महानिदेशक आरआर दलाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

हम आपको बता दें कि इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी के पास शिकायत की थी। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के अनुसार पंजाब के जिला संगरूर के गांव लहरा गागा निवासी सुनील कुमार को पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर जनवरी 2008 में किसी मामले में हिरासत में लिया था।

बताया गया है कि इस मामले में 5 जनवरी 2008 को सुनील कुमार को पुलिस ने बुरी तरह से टार्चर किया। जिसके कारण उसकी उसी रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे।

बाद में मृतक के परिजनों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इस बारे में गुहार लगाई। आयोग की सिफारिश सिफारिश के बाद डीजीपी आरआर दलाल ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।

जिस पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ 302 व 342 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में जब पुलिस कप्तान सतेंद्र गुपता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+