यूरेनियम निर्यात: अमेरिका के प्रभाव से बदला ऑस्ट्रेलिया

ओबामा प्रशासन मानता है कि भारत को यूरेनियम के निर्यात पर लंबे से समय से आयद प्रतिबंध भारत-अमेरिकी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में बाधक है। आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री गिलार्ड ने कल संकेत दिया कि वे अगले महीने अपनी लेबर पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रयास करेंगी कि भारत को यूरेनियम निर्यात पर प्रतिंबध को हटवाया जा सके।
प्रधानमंत्री ने हालांकि यह भी कहा था कि यह उनका अपना फैसला और उनकी अपनी घोषणा है तथा इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए कि यह राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा से पहले किया गया है। समाचार पत्र में कहा गया है कि आस्ट्रेलिया तथा अमेरिका के अधिकारी कई महीनों से भारत व हिंद महासागर क्षेत्र पर गंभीर रणनीतिक बातचीत कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications